अहलेबैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टॉकहोम की पुलिस ने एक ईरानी डाक्टर दालवंदी के घर में घुस कर उसे गिरफ्तार कर लिया और तीन दिन तक उसे बताया नहीं गया कि उसका अपराध किया है और डाक्टर के बताने के बावजूद कि वह ह्रदय रोग में ग्रस्त है ना केवल यह कि उसके उपचार का कोई प्रबंध नहीं किया गया बल्कि उसे यातना पहुंचाई गई और उसे कमरे की खिडकी खोलने तक की भी अनुमति नहीं दी गई।ईरानी डाक्टर दालवंदी पर आरोप है कि उसने अपनी लडकी को नमाज के लिए प्रोत्साहित किया था जबकि डाक्टर के आग्रह के बावजूद लडकी को बाप से नहीं मिलने दिया गया।ईरानी डाक्टर दालवंदी ने स्वीडेन में ईरानी दूतावास जाकर स्टॉकहोम की पुलिस के अमानवी व्यवहार और मानवाधिकार की पददलितता की शिकायत दर्ज कराई है.ज्ञात रहे स्वीडेन जो स्वंय को मानवाधिकारों का रक्षक बताता रहा है पश्चिमी मीडिया में अन्य धर्मों के मानने वालों पर पुलिस टार्चर के लिए प्रसिद्ध है।
25 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249557
स्टॉकहोम की पुलिस ने एक ईरानी डाक्टर को अपनी लडकी को नमाज के लिए प्रोत्साहन करने के आरोप में तीन दिन तक जेल में रखा और उसे टार्चर किया गया....